जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन से पहले हलचल, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

दिल्ली। यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर 8 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित बड़े जनआंदोलन से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए कई संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अवधकेसरी सेना के कई पदाधिकारी भी प्रशासनिक निगरानी में हैं। इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी हलचल देखी जा रही है। खिरिया ग्रामसभा में भी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और लोग आंदोलन को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
अब सबकी निगाहें 8 मार्च को जंतर-मंतर पर होने वाली गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post