ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वाधान में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह



संवाददाता अमित तिवारी


बलिया रतसर जनऊपुर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में जनऊपुर में इंजीनियर तारकेश्वर पाण्डेय के दरवाजे पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित एवं आरती के साथ हुआ कार्यक्रम में प्रख्यात कथा वाचक आचार्य रामकुमार शुक्ला एवं आचार्य वागीश शुक्ला के द्वारा तथा गीतकार पारस नादान एवं उनके सहयोगियों के द्वारा पारंपरिक होली गायन संपन्न हुआ जिसका उपस्थित श्रोताओं के द्वारा भरपूर रसपान किया गया इस अवसर पर संगठन के द्वारा 51विप्र बंधुओं एवं 50 से अधिक प्रधान पूर्व प्रधान एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली समरसता एवं प्रेम का त्यौहार है जो आपसी सद्भाभाव को बढ़ावा देता है कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं संगठन के कार्यों से लोगों को परिचित कराते हुए आपसी सद्भाभाव बढ़ाने की अपील की होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक भगवान पाठक पूर्व चैयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष परमेश्वर गिरी दया शंकर तिवारी, बी एस एस प्रदेश सचिव ओमप्रकाश पाण्डेय  विष्णु मिश्र जिला प्रभारी, संरक्षक अरुण ओझा धनंजय पाण्डेय,  राजू दुबे प्रिंस पांडेय सरोज दुबे मनीष दुबे सत्येंद्र पांडे अखिलेश मिश्रा श्री बृजमोहन मिश्रा अमरनाथ मिश्र प्रेम नारायण पांडे राजेंद्र प्रसाद पांडेअभिषेक पांडे प्रकाश चौबे बंटी पांडे सहित ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तमाम पदाधिकारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे आए हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर तारकेश्वर पाण्डेय  ने आभार व्यक्त किया जबकि अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र के द्वारा किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post