इंजीनियर आत्महत्या केस: आरोपी सोनल सिंह की जमानत अर्जी खारिज



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

गोंडा। जिले के चर्चित इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव आत्महत्या प्रकरण में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की मुख्य आरोपी सोनल सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
बताया जा रहा है कि अभिषेक श्रीवास्तव ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव के चलते आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोनल सिंह और उनके पति पर पैसे मांगने, ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। 
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बीते दिसंबर 2025 में यह दर्दनाक मामला सामने आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था। 
फिलहाल सोनल सिंह जेल में बंद हैं और अदालत ने साफ कर दिया है कि अभी उन्हें जमानत नहीं दी जाएगी। मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, जिसमें डिजिटल साक्ष्य और सुसाइड नोट को अहम माना जा रहा है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं इस घटना ने पूरे गोंडा जिले में सनसनी फैला दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post