जमीन विवाद में दबंगों का कहर, घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई




संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसापुर महड़ौर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता रंजना के अनुसार गांव के ही राधिका मिश्रा, मालती, आशीष मिश्रा और देव कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मुक्के, थप्पड़ और डंडों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post