नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल जज व प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी युवा इन भर्तियों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भर सकेंगे, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
योग्यता एवं मापदंड
पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों। न्यूनतम उम्र 18 साल व अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी। अधिक डिटेल के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का एलएलबी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए काउंसिल में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 37 साल है। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार सिविल जज: इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में डिग्री प्राप्त होना चाहिए और साथ ही 3 साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम आयु 22 एवं अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर भरा जा सकता है।
2/
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026:
उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट के पदों पर रजिस्ट्रेशन 9 मार्च से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 09 मार्च, 2026 से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 मार्च, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदावरों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में विषयगत ज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय पर सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद 'UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान े दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Post a Comment