पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘वायुशक्ति–26’ अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया



संवाददाता ए के सिंह 

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘वायुशक्ति–26’ अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया। भारतीय वायु सेना ने इस दौरान हवाई अभियानों के संपूर्ण क्रिया-कलापों में अपनी दुर्जेय युद्ध तत्परता, उत्कृष्ट परिचालन समन्वय और अत्याधुनिक तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अभ्यास प्रदर्शन समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उनके साथ राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसानराव बागडे, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू, माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी.एस. शेखावत, मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल, कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय वायु सेना व भारतीय नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा सहायक अधिकारी, पूर्व वायु सेना प्रमुख, सम्मानित पूर्व सैनिक, मित्र देशों के रक्षा अटैचेस, भारतीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post