संवाददाता ए के अंजान
दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि SIR प्रक्रिया में यदि किसी तरह की अड़चन पैदा की गई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
CJI ने कहा, “SIR में अगर कोई बाधा डाली जाएगी तो हम उसे होने नहीं देंगे। यह बात सभी राज्यों को स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया में जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता होगी, उस पर न्यायालय आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा, लेकिन प्रक्रिया को बाधित करने की किसी भी कोशिश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Post a Comment