मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई




दिल्ली। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक के आधिकारिक विमोचन से पहले उसके लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है।
इस पुस्तक को लेकर विवाद उस समय खड़ा हुआ, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसे संसद परिसर में अपने साथ लेकर पहुंचे। इसके बाद किताब के आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले सार्वजनिक होने पर सवाल उठने लगे, जिसके चलते मामला तूल पकड़ गया।


मिडिया रिपोर्ट न्यूज़ एजेंसी के हवाले से मिली खबर सूत्रों से।

Post a Comment

Previous Post Next Post