शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात, माल बरामदगी नहीं होने पर पीड़ित ने लगाई गुहार



संवाददाता कुमार आदर्श

जौनपुर थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन से माल बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह गनापुर स्थित सरकारी शराब की दुकान का प्रबंधन एवं देख-रेख करता है।
पीड़ित ने बताया कि दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात दुकान का चैनल व दरवाजे का ताला तोड़कर चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में रखी 133 सीसी 42 डिग्री शराब, 26 केन बीयर तथा करीब 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर चोरी को अंजाम देने वालों की पहचान भी हो रही है। पीड़ित के मुताबिक चोरी में शामिल आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर क्राइम नंबर 0026/2026 कायम किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। हालांकि सभी आरोपी न्यायालय से जमानत पर छूट गए हैं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद चोरी का माल अभी तक बरामद नहीं हो सका है, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पीड़ित निर्भय चौहान ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द चोरी गया माल बरामद कराया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post