यूजीसी एक्ट को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक छात्र पर हमले का मामला



संवाददाता आर के सिंह 

वाराणसी बीएचयू में यूजीसी एक्ट आंदोलन के दौरान छात्र पर हमला, छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजीसी एक्ट को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक छात्र पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी एक्ट पर रोक लगाए जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल छात्र आदर्श कुमार पर कुछ छात्रों ने हमला किया।
भगतसिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए इसे लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है। संगठन का कहना है कि यूजीसी एक्ट के विरोध में इस तरह की हिंसा यह दर्शाती है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता के लिए ऐसे कानूनों की आवश्यकता क्यों है।
छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्रों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि परिसर में शांति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post