कबाड़ की गोदाम में लगी से लाखों रुपए का नुक्सान फायर ब्रिगेड वाहन पहुंची लेट




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ सरायमीर क्षेत्र में कबाड़ की गोदाम में लगी से लाखों रुपए का नुक्सान फायर ब्रिगेड वाहन पहुंची लेट। जानकारी के अनुसार हाफिज अबुल कैश पुत्र अलाउद्दीन ग्राम बीनापारा थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी की सटे गांव राजापुर सिकरौर (ओहदारीपुर) में ओरियन्ट इंटर प्राइजेस नाम से कबाड़ की गोदाम है। सोमवार को लगभग एक बजे दिन में गोदाम के बाहर घासफूस में किसी ने आग लगा दी जो कुछ समय में घासफूस जलते जलते गोदाम के अंदर पहुंच पहुंच गई। गोदाम में काम करने वाले लोग अंदर धुआं उठता देख मालिक को जानकारी देकर आग बुझाने में लग गए गांव व आसपास के लोग पहुंच कर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाए। हाफिज अबुल कैश ने बताया कि जनता की सहायता से आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग दो लाख रुपए का कबाड़ जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया आग बुझाने के बाद पहुंची।

Post a Comment

Previous Post Next Post