संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ लालगंज सरकार के लाख दावे करने, और बड़ी, बड़ी बात करने और फ्री इलाज़ और फ्री दवा देने के लाख कोशिशें हो सौ शैय्या लालगंज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसको दरकिनार करते हुए मरीजों को बाहर की दवा लेने पर मजबूर कर रहे हैं। अगर मरीज़ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवा लेते हैं तो डॉक्टरों द्वारा यह कहा जाता है कि यह दवाएं फायदा नहीं करेंगी। एक्सरे भी हॉस्पिटल के सामने एक पैथोलॉजी के पैड पर लिख कर दिया जाता है कि वहीं से जांच और एक्सरे करा कर लाएं।
इस प्रकार सरकारी कोशिशों को दरकिनार कर मरीजों को ठगने का कार्य किया जाता है। जब की सभी सुविधाएं सौ शैय्या हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं। अगर समय रहते इन पर सरकार द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो गरीब मरीज़ सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर अपने घर बार बेचने पर मजबूर होंगे।
Post a Comment