संवाददाता आर के सिंह
मथुरा आगरा संयुक्त रहस्यमय खबर
अजब-गजब ये है दारोगा कपिल कुमार, मथुरा में तैनात है सरकार इन्हें बढ़िया तनख्वाह दे रही है, लेकिन उतने से पेट नहीं भरा तो हनीट्रैप और वसूली का रास्ता अपना लिया।
आगरा के जगदीश सिंह को रेलवे से जमीन का मुआवजा मिला था, इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया बहाने से कमरे में बुलाया गया, वहां एक महिला के साथ फंसाकर वीडियो बनाई गई!
फिर दारोगा कपिल, एक सिपाही और ग्राम प्रधान ने मिलकर झूठे केस की धमकी दी और पांच लाख रुपये मांगे!
डर के मारे जगदीश ने एक लाख रुपये तुरंत दे दिए, बाकी के लिए उसकी गाड़ी रखवा ली गई बाद में शिकायत हुई तो एसएसपी ने दारोगा कपिल और सिपाही को सस्पेंड कर दिया और महिला व ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ ।।
Post a Comment