संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर स्थानीय नगर के मौलवी मोहम्मद हसन रोड मज़हर कपड़ा वाले के ठीक सामने पुरानी बाजार वार्ड में एमo एम ब्यूटी बाज़ार का उद्घाटन समारोह था। प्रोपराइटर मुदस्सिर खान के पिता मोहम्मद अतीक उर्फ रमज़ान ने फीता काट कर ब्यूटी बाजार का शुभारंभ किया। मुदस्सिर खान ने बताया एम o एम ब्यूटी बाजार (Beauty Bazar) की शॉप का भव्य शुभारंभ हो गया है, जो महिला ग्राहकों के लिए कॉस्मेटिक, पर्सनल केयर और सौंदर्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला लेकर आया है। यह शॉप सौंदर्य प्रसाधन का एक अनूठा स्थान है, जहाँ मेकअप से लेकर त्वचा की देखभाल तक के प्रीमियम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। और स्थानीय ब्रांडों से लेकर लग्जरी ब्रांड तक के सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं। पुरुषों के लिए प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स सैलून से संबंधित चीज उचित मूल्य पर उपलब्ध है। होलसेल और फुटकर भी सामान मिलेगा। मुजम्मिल खान ने आए हुए अतिथियों जलपान कराकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर संतोष सिंह, अनिल यादव ,फराज सभासद, शफी खान, पप्पू यादव ,रिजवान खान,हामिद खान ,नेहाल खान, कैफ खान,वारिस खान, मोहम्मद अतीक खान ,रमजान खान ,अलीम, आमिर खान, अल्ताफ,कैफ सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment