रमज़ान शरीफ़ में उम्दा सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों का रहवासियों ने किया आभार व्यक्त



संवाददाता जावेद शेख 


मुंबई में रमज़ान शरीफ़ के मुबारक मौके पर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। खासतौर पर ज़ोन वन के डीसीपी डॉ प्रवीण मुंडे, डोंगरी डिवीजन के एसीपी तनवीर शेख, डोंगरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोंडूराम बांगर तथा सर जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रईस शेख की अगुवाई में चाक-चौबंद बंदोबस्त किया गया।
रमज़ान के दौरान मस्जिदों, बाज़ारों और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने नमाज़ के समय विशेष तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन और रात्रि गश्त को बढ़ाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से लोगों को इबादत करने और खरीदारी करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। विशेषकर सेहरी और इफ्तार के समय ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस की तत्परता सराहनीय रही।इलाके के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रमज़ान जैसे पवित्र महीने में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन और जनता दोनों की जिम्मेदारी है, जिसमें इस बार पुलिस ने बेहतर तालमेल दिखाया।
रहवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सतर्क और संवेदनशील पुलिसिंग जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहेगा। 

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post