संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा।दिनांक 14.02.2026 आवेदिका चुन्नी राजभर पत्नी चुन्नू राजभर ( काल्पनिक नाम) निवासी रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगगढ़ ने प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी नाबालिक लड़की को गाँव के ही मोनू राजभर पुत्र चंदलाल राजभर द्वारा दिनांक 12.02.2026 को समय रात्रि 10.00 बजे बहला फुसला कर भगा ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर धारा 137(2),87 बीएनएस एक्ट के तहत मोनू राजभर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। दिनांक 24.02.2026 को उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव अपने साथ हेड कांस्टेबल विद्याकान , कांस्टेबल विजय कुमार को लेकर क्षेत्र के देखभाल हेतु भ्रमण कर रहे थे।मूखबीर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 40/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस व धारा 16/17 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मोनू राजभर कस्बा फत्तेहपुर मोड़ के पास खड़ा है। उपनिरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर मोनू राजभर पुत्र चंदलाल राजभर निवासी ग्राम रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को पकड़ कर स्थानीय थाना में लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उपर्युक्त धाराओं में न्यायालय भेजा।
Post a Comment