दरोगा शादी से 7 दिन पहले सस्पेंड SSP से सिपाही बोली मुझे अश्लील मैसेज भेजता है अकेले मिलने के लिए बुलाया




संवाददाता रिंकू शर्मा 

अलीगढ़ में एक दरोगा शादी से सात दिन पहले संस्पेंड कर दिया गया। एक महिला सिपाही ने दरोगा के खिलाफ SSP नीरज कुमार जादौन से शिकायत की है। आरोप लगाया कि दरोगा कई दिनों से परेशान कर रहा है। उसे अश्लील मैसेज भेजता है। अकेले में मिलने के लिए बुलाता है।
SSP ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं,दरोगा ने शिकायत को अपने खिलाफ साजिश बताया। उसका कहना है कि महिला सिपाही ने जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो झूठे हैं। उसे फंसाया जा रहा है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।


Post a Comment

Previous Post Next Post