संवाददाता अंकित शर्मा
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इछापुरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 वर्षीय छात्र गुलशन वर्मा का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि गुलशन कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक के पिता पिंटू वर्मा मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत करते हैं। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment