संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलशहर जौनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल द्वारा आज रात में रैन बसेरा और रोडवेज परिसर का औचक निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बताते चले महाकुंभ का पर्व चल रहा है। इसी क्रम में आगामी पर 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व है नगर पंचायत मछली शहर द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई है। अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि जिला अधिकारी जौनपुर के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा पर्व बसंत पंचमी को लेकर तीर्थ यात्रियों के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। जिसमें नगर के लोग अपना श्रम योगदान करें। और प्रशासन के लोग पर्व में पूरा सहयोग करें। नगर पंचायत के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था अलाव की व्यवस्था करवा दी गई है। रैन बसेरा में ठहराव के लिए निशुल्क व्यवस्था है और शौचालय की साफ सफाई,और पानी इत्यादि चीज का उचित प्रबंध रहेगा। इसी क्रम में अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल द्वारा रोडवेज कैंटीन का निरीक्षण किया गया।रोडवेज परिसर में गंदा पानी लगने की वजह से तीर्थ यात्रियों को दिक्कत ना हो इसके लिए साफ सफाई का अभियान चलाया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।।
Post a Comment