संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर _तहसील परिसर मछलीशहर में अधिवक्ता समिति के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। जितेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और आलोक विश्वकर्मा महामंत्री निर्वाचितहुए। अवनींद्र दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और विनय कुमार मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव ने 164 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाबूराम को 25 मतों से हराया बाबूराम को 139 मत मिले।
महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा ने 160 मतों के साथ बृजेश कुमार को 75 मतों के अंतर से पराजित किया। बृजेश कुमार को 85 मत मिले जबकि वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 42 सुभाष चंद्र मौर्य को 13 और संजय कुमार को तीन मत प्राप्त हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दुबे ने 200 मत पाकर रमेश प्रताप सिंह (102मत) को 98 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव ने 151 मतों के साथ बृजेश कुमार पाल (149) मत को मात्र दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्या 152 मत प्राप्त कर 71 मतों से विजई हुए,उन्होंने कृष्ण कुमार गौतम (81मत) और प्रेमचंद यादव (59 मत) को पीछे छोड़ा। कुल 306 मत पड़े थे जिनमें से 17 मतपत्र निरस्त कर दिए गए।
इसके अतिरिक्त आय व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक मिश्रा, पुस्तकालय विनोद कुमार, प्रकाशन लाल साहब यादव, तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) पद पर संतोष कुमार यादव और रतनलाल गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव) पद पर सुरेश चंद्र मौर्य, शिवसागर पाल, मानिक लाल पाल और कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम अनुभव) पद पर गुलशन मौर्य ,हरेंद्र कुमार यादव ,मनोज कुमार पाल, कमलाकांत यादव, दिलीप कुमार, जयप्रकाश भी निर्विरोध चुने गए।
मतगणना प्रक्रिया चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंहा, सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव यज्ञनारायण सिंह , दयानाथ नाथ पटेल और अध्यक्ष हुबेदार पटेल, महामंत्री नंदलाल यादव ,आरपी सिंह, रघुनाथ प्रसाद ,भारत लाल यादव, इंदु प्रकाश सिंह ,अजय सिंह, सतीश कुमार ,कमलेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
Post a Comment