संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा उम्मीद पोर्टल पर जनता के पंजीकरण, सहयोग एवं प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने हेतु शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता तारिक शफीक (संजरपुर, आजमगढ़) को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति समुदाय की सेवा और विकास के प्रति बोर्ड की गंभीरता को दर्शाती है। श्री तारिक शफीक का सामाजिक क्षेत्र में लंबा और सराहनीय योगदान रहा है। उनकी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के चलते ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर आजमगढ़ के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों एवं आम जनता ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने तारिक शफीक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस नई भूमिका में सफलता की कामना करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि उनके मार्गदर्शन में जनता को वक्फ बोर्ड की योजनाओं और उम्मीद पोर्टल का लाभ मिलने की प्रक्रिया सरल और प्रभावी होगी।
यह निर्णय जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
Post a Comment