8.832 किलो ग्राम हेरोइन ज़ब्त; 9 गिरफ्तार



संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई : पायधुनी पुलिस स्टेशन की टीम ने 13 दिसंबर को हेरोइन बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
उनसे पूछताछ के बाद राजस्थान और  मुंबई ओशिवारा , व मस्जिद बंदर से सात और संदिग्ध (तीन महिलाएं और चार पुरुष) गिरफ्तार हुए, जिन पर ड्रग्स सप्लाई करने और ट्रांसपोर्ट करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या ९ है।
अधिकारियों ने बताया कि कुल₹35,55,25,100 कीमत की 8.832 kg हेरोइन ज़ब्त की गई है साथ ही 10 लाख की एक कार और ₹1,40,200 कीमत के 12 मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किए। ज़ब्त की गई प्रॉपर्टी की कुल कीमत ₹36,74,92,400 है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post