संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर स्थानीय नगर के देव नगर तहसील के सामने वाली गली में स्थित पब्लिक चिल्ड्रन स्कूल अमर फाउंडेशन पर चिल्ड्रंस डे बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।। उक्त अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने तरह-तरह की पकवान की दुकान लगाई और बच्चों ने खूब खरीदो फरोख्त किया।वहीं दूसरी तरफ मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को जागरुक करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता कराकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तमाम छोटे बड़े बच्चों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ किया । कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलता रहा। बातचीत करते हुए अमित कुमार ने बताया कि पब्लिक चिल्ड्रन स्कूल में बच्चों को अच्छी एवं उच्च शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा के साथ साथ खेल प्रतियोगिता कराया जा रहा है और बच्चों पर अच्छी शिक्षा को लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता कराया जा रहा है जिससे बच्चों का जिस्मानी विकास और दिमागी विकास हो और बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके । इसी क्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर ने बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया।इस मौके पर समस्त स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाएं कुछ बच्चों के माता-पिता भी मौजूद रहे।।
Post a Comment