आयुष दर्पण ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने किया भव्य सम्मान समारोह



संवाददाता प्रभाकर यादव 

अयोध्या समारोह में आए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का किया उद्घाटन और कहा की सेवा ही परम धर्म है आयुष दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने जनपद अन्य जिलों से आए तमाम विभूतियां को सम्मानित करके उनका उत्साह वर्धन किया है ।
संस्था के अध्यक्ष डॉ आर बी आर्या ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी पूर्व सेल टैक्स अधिकारी राम मनोरथ विश्वकर्मा ने कहा कि संस्था के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा एवं संस्कार  ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
 इस दौरान डॉक्टर आरबी आर्या व डॉक्टर रवि कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मान समारोह में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देते हुए शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया जिसमे मुख्य रूप से पूर्व सेल टैक्स अधिकारी राम मनोरथ विश्वकर्मा, डॉक्टर एके मौर्या, दिवाकर कनौजिया, रंजीत यादव खाकी वाले गुरुजी, डॉक्टर विष्णु देव यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, डॉक्टर अर्जुन यादव ,डॉक्टर राजेश प्रजापति के साथ सैकड़ो लोगों का सम्मान किया गया इस दौरान आयुष दर्पण ट्रस्ट ऑफ इंडिया के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post