संवाददाता हाफिज नियामत
जौनपुर - स्व.कमलापति त्रिपाठी व्यक्ति नहीं बल्कि एक सार्वभौमिक विचारधारा थे, जिनके कार्य और दिए गये मंत्र भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी पं.कमलापति त्रिपाठी के जन्मदिन पर शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए बुधवार को कहा। डा.प्रमोद कुमार सिंह ने स्व.कमलापति त्रिपाठी के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक महान गांधीवादी नेता थे, जिन्होंने बचपन से ही देश की आजादी के जंग में स्वयं को समर्पित कर दिया, स्वाधीनता की लड़ाई में कमलापति त्रिपाठी जी महात्मा गांधी जी के असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा जैसे आंदोलनो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं कई बार जेल भी गये। डा.प्रमोद सिंह ने कहा कि स्व.कमलापति त्रिपाठी जी संविधान निर्मात्री सभा में सदस्य के साथ ही केन्द्र सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री रहे, वे उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में अपना विशिष्ट योग दान दिया है। प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी साहित्यकार और आज और संसार अखबार के सम्पादक भी थे। बतौर रेल मंत्री के रूप में उन्होंने बनारस सहित देश पूरे देश में रेलवे में अभूतपूर्व कार्य किया, उनके समय मे पूणे का डीजल रेल कारखाना आज भी कमलापति त्रिपाठी के गौरवमई इतिहास को दोहरा रहा है।
शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए कहा कि जौनपुर वासियों के लिए गर्व की बात है कि स्व.कमलापति त्रिपाठी जी का बड़ा राजनैतिक सम्बन्ध जौनपुर जिले से रहा। वे सन् 1969 में जौनपुर सदर सीट से जनसंघ के प्रत्याशी को भारी वोटों से हराया एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया था। आरिफ खान ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी जब जौनपुर से विधायक चुने गए तब उन्होंने गोमती नदी पर पुल का निर्माण करके जौनपुर को पूरे उत्तर प्रदेश में एक नयी पहचान दिया। आरिफ खान ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी जैसी महान विभूतियां बार बार धरती पर जन्म नहीं लेती है। हम सबको उनके बताए और दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व.कमलापति त्रिपाठी जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष विनय तिवारी, अरुण शुक्ला, इरशाद खान, वरुणाशंकर चतुर्वेदी, इकबाल हुसैन, इंडियन ओवरसीज जिला चेयरमैन अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, मुहम्मद ताहिर, चंद्रकेश प्रजापति,बाढू राम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Post a Comment