शनिवार: शिकायत निवारण दिवस




संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई कमिश्नर मुंबई पुलिस श्री देवेन भारती के निर्देशानुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की देखरेख में 9 अगस्त 2025, शनिवार को सभी पुलिस थानों में शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।
सभी पुलिस थानों में 820 शिकायतकर्ताओं में से 412 महिलाएँ और 175 वरिष्ठ नागरिक थे।
इस अवसर पर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों और पुलिस उपायुक्तों ने भी पुलिस थानों का दौरा किया और उनका मार्गदर्शन किया। सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों ने शिकायतों का समाधान किया और पंजीकृत मामलों और दर्ज अपराधों पर उचित कार्रवाई की।
महिलाओं के विरुद्ध किसी भी अपराध की स्थिति में, नागरिकों से अनुरोध है कि वे  हेल्पलाइन नंबर 1090 या 100/1 डायल करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post