संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर 30 वर्षीय विवाहिता ने फंदा से लटक कर जीवन लीला समाप्त की। मिली जानकारी के अनुसार कविता यादव 30 पत्नी पिन्टू यादव ग्राम रेवला (नन्दांव) थाना सरायमीर आजमगढ़ दिव्यांग है उसका पति पिन्टू भी दिव्यांग था तीन वर्ष पूर्व दोनों ने विवाह किया था। पति पिन्टू यादव आटो रिक्शा चालक है। सास ससुर नन्दांव बाजार में पकवड़ी बनाकर बेचते हैं। पति आटो रिक्शा लेकर कहीं गया था। सास अपने मायके राखी बांधने चली गई थी घर कोई नही था। शाम लगभग छः बजे सास ससुर घर आए तो देखा कि बहु कविता यादव को फंदे पर लटकता देख शोर किया गांव के लोग पहुंचे देखा कविता यादव मर चुकी थी। पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पारिवारिक कला के कारण यह घटना हुई है दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। थाना प्रभारी सरायमीर निहार नंदन कुमार कहा कि घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।
Post a Comment