कारमायकल रोड पर हुआ खौफनाक कत्ल, आरोपी वेदप्रकाश मिश्रा गिरफ्ता


मुंबई, 23 जुलाई 2025:
गावदेवी पुलिस थाने की हद में आने वाले कारमायकल रोड, एम.एल. डहाणूकर मार्ग स्थित निला हाउस के पास फुटपाथ पर एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना 22 जुलाई 2025 को रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घटी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वेदप्रकाश कौशल मिश्रा (उम्र 41 वर्ष) ने आपसी कहासुनी और गुस्से में आकर अरविंद आत्माराम जाधव (उम्र 56 वर्ष) के सिर पर बोथट हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई अनिल आत्माराम जाधव (उम्र 51 वर्ष) की शिकायत पर गांवदेवी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 103 के तहत अपराध क्रमांक 392/25 दर्ज किया।

गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण, चश्मदीदों की गवाही और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाया। अंततः आरोपी वेदप्रकाश मिश्रा को महालक्ष्मी मंदिर परिसर से धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रात 9 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post