संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर बाइक सवार दो युवकों ने विधायक निधि से कॉलोनी पास करने के नाम से महिला महिला से हजारों रुपए का किया फ्राड । मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम रंगडिह निवासी विमल पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार चौबे ने स्थानीय थाना में प्रार्थना पर पत्र देते हुए आरोप लगाया कि दिनांक 10/10/2024 को 11 बजे दिन में मैं और मेरी पुत्री घर पर थे। दो युवक बाइक से आकर कहा कि तुम्हारी कालोनी आयी थी। आपके मुखालिफ ग्राम प्रधान ने कालोनी कटवा दी। हम मार्टिनगंज ब्लाक से आए हैं। उसके बाद घर को इधर उधर देखा और मोबाइल से कहीं बात करने के बाद कहा कि आपको विधायक कोटा से कालोनी के लिए तीन लाख चालीस हजार रुपए मिलेगा इसकी रजिस्ट्रेशन फीस सात हजार रुपए चाहिए। विमला ने कहा कि मेरे पास इस समय पैसा नही है कुछ दिन रोक जाए गेंहू बेचकर देंगे। उसपर वह लोग कहे कि एक ग्राम वजन का सोना दे दीजिए। उसके बाद एक हजार रुपए नकद और एक सोना की अंगूठी लेकर स्टेट बैंक का तीन लाख चालीस हजार रुपए एक चेक दिए चले गए। गांव के लोगों को चेक दिखाईं तो मालूम हुआ कि चेक फर्जी है।
Post a Comment