संवाददाता अमित तवारी
उत्तर प्रदेश बलिया
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस पर जिला इकाई बलिया द्वारा धूमधाम से वैदिक रीति के हिसाब से पूजन हवन एवं आरती के द्वारा मनाया गया ओमकेश्वर नाथ धाम पर विजयदशमी के दिन संगठन का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती का कार्य किया गया तत्पश्चात संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया स्थापना दिवस पर उपस्थित संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विजयदशमी के दिन ही ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की स्थापना किया गया इस सोच के साथ की एक आदर्शवान चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना किया जाएगा तब से संगठन लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है ब्राह्मण समाज के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है पूरे देश में हर एक ब्राह्मण के साथ खड़ा होने का काम बीएसएस करता है शिक्षा से लेकर रोजगार धर्म से लेकर संस्कार हर क्षेत्र में संगठन के द्वारा काम किया जा रहा है स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने बताया कि जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में किसी भी ब्राह्मण के साथ अन्याय एवं अत्याचार नहीं हो सकता यह प्रयास संगठन का रहता है स्थापना दिवस कार्यक्रम को ओम प्रकाश पांडे सुधीर तिवारी रिंकू दुबे राम जी चौबे संजय मिश्रा राघवेन्द्र तिवारी विष्णु कुमार मिश्र करूनेश पांडे अमर नाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर रिंकू पांडे मुकेश तिवारी राहुल तिवारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय राजू दुबे रत्नाकर दुबे सत्येंद्र पांडे सरोज दुबे मनीष दुबे सत्य प्रकाश ओझा जितेंद्र तिवारी राकेश तिवारी अरविंद पांडे आशीष पांडे मनोज तिवारी सुधीर चौबे सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थितरहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार ओझा एवं संचालन विष्णु कुमार मिश्रा ने किया
Post a Comment