संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी करने वाले एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.10.2024 को वादिनी द्वारा थाना सरायमीर लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षी राज पुत्र सुन्दर व विपक्षी सत्यम पुत्र चतुरसेन पता निवासीगण ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की लड़की को बीच रास्ते में रोककर जबरन अपना नंबर दे रहे थे जब लडकी नम्बर नहीं ली तब सत्यम द्वारा जबरन लडकी के साथ छेड़खानी किया जाने लगा और लडकी के चिल्लाने पर दोनों गाली देते हुए वहां से चले गए।वादिनी के तहरीर के आधारा पर उपर्युक्त के धारा 75/352/351(4) BNS & 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर दिनांक 11.10.2024 को उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र चतुर सेन निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को शाहपुर मोड़ से गिरफ्तार कर स्थानीय थाना में न्यायालय भेजा।
Post a Comment