कस्बे में दशहरा मेला मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ





संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 
सरायमीर कस्बे में दशहरा मेला मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मेला में पूरे कस्बा मिष्ठान , केला, खेलवना आदि दुकानें सड़क किनारे लगी।मेले को देखने के लिए दो बजे दिन से ही ग्रामीण क्षेत्रों से पुरुष महिला व बच्चों अपने परिवार के साथ मेला में पहुंचकर अपने अपने पसंदीदा सामान खरीद दे। और कस्बा में कई स्थानों पर बने दुर्गा पूजा पंडाल पर पहुंचकर दुर्गा मां का दर्शन-पूजन किए। दर्गा मां का दर्शन कर पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा रही। चार बजे शाम को ठाकुर द्वारा राम लक्ष्मण व सीता का रथ निकल कर चौक, महाजनी टोला होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। राम रावण युद्ध, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध का मंचन किया गया। सुर्य अस्त होते रावण दहन किया गया। रावण दहन होते ही पुरा कस्बा श्री राम की जय जयकार से गूंज उठा। मेला में आने वालों कि भीड़ को देखते हुए सूरक्ष के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों का मार्ग आजमगढ़ से आने वाले वाहनों को नन्दांव मोड़ पर रोक कर कर शेरवां नहर से और फूलपुर से आने वाले वाहनों को खेरवां मोड़ पर रोक कर बस्ती नहर की ओर डायवर्ट कर दिया है। कस्बा में जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस फोर्स तैनात रही थाना प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय के साथ साथ थाना के सभी उपनिरीक्षक मेला में सूरक्षा के दृष्टि से भ्रमण करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ़ पप्पू पेजर सभासदों के साथ कर्मचारियों को लेकर मेला के व्यवस्था में लगे रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य ने समिति की ओर क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post