संवाददाता जावेद शेख
मुंबई - हर साल के तरहा इस साल भी मुंबई की सुप्रसिद्ध सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल में वार्षिक दिवस का कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया. जिसमें ज्युनियर के जी से लेकर दसवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने वार्षिक दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. स्कूल के सभी टीचर्स और विद्यार्थी जोश से वार्षिक दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहे. सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यही एक ऐसा कार्यक्रम होता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। पूरे वर्ष पढाई होने के साथ – साथ इस तरह के कार्यक्रमों का होना भी अनिवार्य है। जिससे शिक्षक बच्चों की कुशलताओं को समझ पाएं इसीलिए किसी भी स्कूल में वार्षिक दिवस मनाना जरुरी है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और वे संयमित होकर, एकजुट होकर कार्य करना भी सीखते हैं। जो बच्चे वार्षिक दिवस में भाग नहीं लेते हैं वे इस कार्यक्रम को देखकर प्रेरित होते हैं और उनका मनोवल बढ़ता है जिससे वे भी कार्यक्रम में भाग लेने का मन बना लेते हैं नृत्य, नाटक और संगीत जैसे कार्यक्रमों में छात्रों ने भाग लिया था. जो बच्चा जिस क्षेत्र में कुशल है उसने उसी तरह के कार्यक्रम में भाग लिया विभिन्न तरह के संगीत मय वाद्य यंत्रों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे.इस वार्षिक दिवस के कार्यक्रम में बच्चों में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने का जोश दिखाई दिया.सेक्रेड हार्ट बॉईज हाईस्कुल के फादर सहित सभी, शिक्षक, और छात्र बहुत उत्साहित दिखाई दिए.हर एक अभिभावक अपने-अपने बच्चों के मंच प्रदर्शन को कैमरे में कैद कर रहा था.इस कार्यक्रम में रिटायर्ड हुए टिचर्स सर श्रीराम यादव, टिचर लेटिसिया कोलॅको, और टिचर ॲबिकेन मिरांडा इनका मुख्य अतिथी के हाथो से सत्कार किया गया.और प्रिंन्सिपल मॅडम प्रिसेला परेरा को उनके 25 साल की सेवा पुर्ण होने पर उनका भी शाल और ट्राफी और बुके देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में रेवरेन डॉक्टर फादर थॉमसन किनी को बुलाया गया था. इनका भी सत्कार सेक्रेड हार्ट बॉईज हाईस्कूल के रेवरेन फादर फेलिक्स डिसूझा ने शाल बुके और ट्राफी देकर सम्मानित किया. इस शुभ अवसर पर रेवरेन डॉक्टर फादर थॉमसन किनी ने अपना किंमती मार्गदर्शन छात्रो कि किया. इस शुभ अवसर पर जो बच्चे पढाई में अच्छे हैं उन्हें अतिथि के द्वारा पुरस्कार भी दिए गए इस शुभ अवसर पर एडिटर पत्रकार जफर सिद्दीकी के बेटे कोनैन सिद्दीकी को भी उनके अच्छे प्रदर्शन कार्य के लिए सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया. कोनैन सिद्दीकी को स्टेज पर सम्मानित करने पर माता कौसर सिद्दीकी और पिता जफरसिद्दीकी ने सेक्रेड हार्ट बॉईज हाईस्कूल के रेवरेन फादर फेलिक्स डीसुजा , प्रिंन्सिपल मॅडम प्रिसेला परेरा, सुपरवाईजर टिचर लोरिटा, और सभी टीचर जिसमे अर्शिया मोमिन, सुनिता गोन्सालविस, सिम्पल गोन्सालविस, रीना शिंदे, लैला, लिएन, फ्लेवी, रश्मि, लोरिन, केरल सिल्वेरिया, क्रिस्टिबल टेकसेरा, रोमिया रोडरिक्स, निलिमा, फिरदौस खान, सर मुकेश चौधरी, सर बॉनी , सर मेल्कम परेरा, सर अंतरिक्ष शर्मा
और दुसरे सभी स्टाफ का तहेदिल से धन्यवाद दिया. अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
Post a Comment