संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर आठ वर्ष पूर्व पत्नी हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत। ज्ञात हो कि दिनांक 20/04/216 को चार बजे दिन में डॉ. अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद सिद्दिक मोहल्ला पठान टोला कस्बा व थाना सरायमीर ने स्थानीय थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि मुजीबुर्रहमान पुत्र जहीरुल हक़ ग्राम नियाउज थाना फूलपुर आजमगढ़ मुकिम हाल मोहल्ला पठान टोला क़स्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ ने मेरी 35 वर्षीय पुत्री तरन्नुम को आपसी विवाद में मकान चाकू घोंपकर कर मार डाला है। पत्नी के हत्या में मुजीबुर्रहमान को उम्र कैद सजा हो गई थी। वह सजा काट रहा था। गम्भीर रूप से बीमार होने पर उसका वाराणसी में उपचार चल रहा था जिसकी आज दिनांक 11/10/2024 को मौत हो गई। मृतका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव नियाउज में किया जाएगा। वादी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि कुछ महीने पूर्व वह कोमा में चला गया था। उपचार के बाद ठीक हों गया। तीन दिन से उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी। मोहम्मद फरहान उम्र 22, मोहम्मद साजिब उम्र 15, मोहम्मद कासिफ उम्र 12 तीन लड़के हैं। बड़ा दो दिन से जाकर मिलकर आता था। मुजीबुर्रहमान मेरा दामाद और भांजा भी था।
Post a Comment