संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर _ स्थानीय नगर के कृपा शंकर नगर वार्ड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने राधे कृष्ण मेमोरियल हॉस्पिटल के संरक्षक डॉ अमर बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई ।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मां0 कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर डा0 अमर बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य ने उन्हें नमन किया है।
डा0 अमर बहादुर यादव ने बताया कि बाममसेफ, डीएस4 व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा यूपी व देश भर में उन्हें विभिन्न रूपों में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी लोगों व अनुयायियों का तहेदिल से आभार।।
इस मौके पर डा0 अमर बहादुर यादव, अम्तेश सहाय,विमल यादव,चंदन यादव,पवन यादव,अमित यादव,दीपक यादव, आशीष गौतम, स्वेता,कोमल, हिमानी,आदि लोग उपस्थित रहे।।।
Post a Comment