खुटार में नहीं रुक रहा कच्ची शराब बनाने और बेचने का कारोबार




संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर खुटार पुलिस और आबकारी की कच्ची शराब के कारोबारियो की मिलीभगत से खुटार के देहात और नगर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने का काम तेजी से फल फूल रहा है। कच्ची शराब के कारोवारी पुलिस से सांठगांठ कर मैनिया, मंडनपुर, टोंडरपुर, मोहनपुर, कुम्भिया माफी, रठिया, खंडसार, रघुनाथपुर समेत दर्जनों गांव में खुलेआम कच्ची शराब बनाकर खुटार नगर के साथ ही आसपास के गांव में सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। लेकिन पुलिस का महीना बंधा होने की वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बीते साल थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने खुटार क्षेत्र में शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद कर दिया था। लेकिन उनके जाने के बाद एक बार फिर से खुटार देहात और नगर क्षेत्र के साथ ही नगर भी शराब माफियाओं के गिरफ्त में आ गया है और खुटार के कई गांव के समेत नगर के मोहल्ला पूर्वी गढी, रायटोला, देवस्थान, पश्चिमी गढ़ी, बजरिया समेत कई मोहल्लों में कच्ची शराब बेचने का काम तेजी से किया जा रहा है। लेकिन पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग भी आंखें मुंदे बैठी हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post