फत्तनपुर गांव के पास मोटरसाइकिल के चपेट में आने से साइकिल सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत




संवाददाता मोहम्मद यासिर

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 
सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास मोटरसाइकिल के चपेट में आने से साइकिल सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत। राम अवध 65 राम आधार ग्राम फत्तनपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी साइकिल पर सवार होकर घर सरायमीर बाजार जा रहा था। फूलपुर से आजमगढ़ की ओर तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार व्यक्ति से साइकिल सवार की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मोटरसाइकिल व साकइकिल को कब्जे में ले थाना ले गई।उपचार के दौरान साइकिल सवार व्यक्ति राम अवध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post a Comment

Previous Post Next Post