पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म -दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 


मछली शहर जौनपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली  राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक उर्दू विद्यालय मछली शहर में बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  जन्म -दिवस मनाया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण  कर  श्रद्धा सुमन अर्पित किया और केक काटकर  बच्चों को खिलाया। बच्चों ने गुरु महिमा के गीत भी  सुनाए ।आलिया बानो, मोहम्मद तारिक़ , सपना कुमारी, सकलेन , अबू सुफियान ने गुरु महिमा के गीत गाए। बच्चों ने अपने गुरु को उपहार भी भेंट किया।  इस अवसर पर सहायक अध्यापक फिरोज अहमद, सहायक अध्यापक मोहम्मद तारिक़ ,सहायक अध्यापिका ज्योति मौर्य, सहायक अध्यापिका नाज़िरा खानम व शिक्षामित्र शहनाज बानो उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में उर्दू विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।।

Post a Comment

Previous Post Next Post