पवई लाडपुर में स्कूल वाहन व डीसीए के जोरदार टक्कर में चालक समेत छा बच्चे घायल।

संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 

सरायमीर आजमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पवई लाडपुर में स्कूल वाहन व डीसीए के जोरदार टक्कर में चालक समेत छा बच्चे घायल। रानी की सराय थाना क्षेत्र में स्थिति आजमगढ़ पब्लिक स्कूल वाहन चालक सुखीत यादव आज सुबह म्यूजिक वाहन लेकर नोनारी, बखरां, डेमरी आदि गांवों से स्कूल के छात्र-छात्राओं को बैठाकर स्कूल ले जा रहा था। सरायमीर थाना के ग्राम पवई लाडपुर के पास शाहगंज आजमगढ़ रोड पर पहुंचा ओवरटेक में सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। वाहन टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय पहुंचकर स्कूल वाहन से घायल चालक व छात्रों को निकाल कर अस्पताल भेजा। पुलिस सड़क दुघर्टना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर डीसीएम चालाक व दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले गई। घायल छात्रों के परिजनों ने पहुंचकर अपने अपने बच्चों को सरायमीर अस्पताल से रेफर करा कर उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। स्कूल वाहन का चालक सुखीत यादव, छात्र आसिफ 17, सुब्हान 15, आयान 11, उस्मान माजिद 10, रेहान माजिद 12, व रुबा माजिद 14 घायल हैं। जिसमें से दो छात्रों को दवा दे कर डाॅकटर ने घर भेज दिया। चालक और रूबा नाम की छात्रा गम्भीर रूप से घायल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post