जन कल्याण समिति (रजि°) ने प्रोफेसर आज़म हसीन को अलीगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया

अलीगढ़ आज दिनांक 30-08-2024 को जन कल्याण समिति ने जाय्न गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसका संचालन दानिश अंसारी ने किया जिसमें जे एन एम सी के वरिष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर तमकीन रब्बानी गायनिक विभाग की पूर्व चेयरमैन शामिल हुईं इस अवसर पर संस्था ने प्रोफेसर आज़म हसीन को अलीगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया क्योंकि डॉ आज़म हसीन की 5000 सर्जरी जिसमे 1500 हार्ट सर्जरी भी हैं इसी श्रखला में आज़म हसीन की टीम में डॉ नदीम रज़ा,डॉ साबिर अली खान ने इम्फाल(मणिपुर) में पहली हार्ट सर्जरी को वहां के डॉक्टर्स के साथ अंजाम दिया जिसके लिए अलीग बिरादरी के लियव बड़े गर्व की बात है की हमारे मेडिकल से डॉक्टर्स टीम आज़म हसीन की अध्यक्षता में इस बड़े काम को अंजाम दिया इसी श्रखला में डॉ शामायल रब्बानी की 500 हार्ट सर्जरी पूर्ण होने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया डॉ सोहैल अब्बास ब्लड बैंक इंचार्ज को भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश का रिसोर्स पर्सन बनाने पर मोमेंटो देकर उनको इज़्ज़त से नवाजा गया इसी श्रखला में हैंड्स फॉर हेल्प संस्था को समाज मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर तमाम पत्रकार बंधुओं को जिन्होंने सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत की और इसी श्रखला में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए तमाम अतिथियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के अब तक के कार्यो को गिनाया अथवा तमाम लोगों से संस्था की मदद का आह्वान किया और गरीबों के लिए निःशुल्क इलाज के लिए हॉस्पिटल बनवाने का प्रोजेक्ट पेश किया इस अवसर पर प्रोफेसर एस एस अहमद,प्रोफेसर गीता राजपूत,प्रोफेसर सरवर हाशमी,डॉ अतिका सिद्दीक़ी और संस्था के इमरान खान,मुज़फ़्फ़र इक़बाल,खुर्रम इक़बाल,फरमान खान,मोहम्मद रिज़वान,बबलू राइन, साजिद अंसारी,शमीम उल्लाह खान,काशिफ खान, माज़ अहमद सिद्दीक़ी,तमाम शहर के सामाजिक एवं व्यवसायिक लोगो ने सम्मान समारोह में शिरकत कर जन कल्याण समिति के कार्यों को सराहा एवं सहायता करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में धन्यवाद के अंतिम शब्द बोलकर राष्ट्रीयगान के साथ समारोह का समापन किया!

Post a Comment

Previous Post Next Post