राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम




संवाददाता संदीप यादव

जौनपुर राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के संबंध में ‌‌-
आज दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लाह से मनाया गया इस अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे द्वारा समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गई एवं छात्रों को प्रथम उपराष्ट्रपति एवं विद्वान दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों से अवगत कराया गया प्रधानाचार्य ने छात्र एवं छात्राओं को ईमानदारी से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर संपन्न हुए विभिन्न कला उत्सव कार्यक्रम में कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्राओं में अंशिका कश्यप ,मंनतशा ,श्वेता सिंह ,उमा सोनी, अंशिका मौर्या और छात्रों में समीर तथा शिवम मौर्य हैं। साथ ही साथ इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने मंडल स्तर के लिए ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा 12 कीअराधना यादव एवं अनुराग यादव को भी पुरस्कृत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमचंद ,अंजनी कुमार श्रीवास्तव डॉ विश्वनाथ यादव ,डॉ रमेश ,डॉ बृजेश सिंह ,लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव, राजमणि यादव, राम प्रताप, पूजा सिंह ,रमेश त्रिपाठी एवं आनंद तिवारी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post