धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस




संवाददाता अजय सिंह 

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर रस्वती शिशु मन्दिर मदनापुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर छात्र छात्राओं ने विद्यालय को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य दीपक कटियार जी ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलता आ रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने व आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही विद्यालय का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है?क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे।  वहीं छात्राओं ने भी सभी गुरुजनों पैर छूकर व तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य दीपक कटियार शिशु वाटिका प्रधानाचार्य मीना जी आचार्य दीपक पाठक मनोज जी बलवीर जी रामलखन जी अभिषेक जी सुनील जी नीरज जी राहुल जी दिनेश जी आचार्या पारूल जी उमा जी लवप्रीत जी मोहिनी जी मनदीप कौर अनुराधा जी आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post