ग्रामपंचायत उपचुनाव कौवापुर में नीरज पाल ग्राम प्रधान निर्वाचित




संवाददाता आर के सिंह

वाराणसी चौबेपुर स्थानीय क्षेत्र के कौवापुर ग्राम पंचायत के उपचुनाव में नीरज पाल निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फुलजहा को 55 वोटों से पराजित किया चोलापुर विकास खण्ड पर कौवापुर में हुए प्रधान पद के लिए उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई सेक्टर मजिस्ट्रेट (खंड विकास अधिकारी) शिवनारायण सिंह ने बताया कि नीरज पाल को 350 मत मिले वहीं प्रतिद्वंदी फूलजहां को 295 मत मिले वही मकबूल आलम को 246 मत मिले  उपचुनाव में कुल 932 मत पड़े थे जिसमें से 41 मत अवैध घोषित कर दिए गए इस प्रकार निर्वाचन अधिकारी ने नीरज पाल को 55 मतों से विजय घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया प्रधान निर्वाचित होने के बाद  प्रधान संघ अध्यक्ष चोलापुर रामसूरत यादव ने  माला पहनकर नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post