वह मुझे बार बार मारता था,,मैने तो उसे एक ही बार मार दिया





संवाददाता अजय सिंह 


उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर
थाना रोजा पुलिस द्वारा अपने पति की निर्मम हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल मेरे दोनो बच्चे भी मेरे पति ने अपनी माँ के घर रख रखे थे , 
शाहजहांपुर।ग्राम हथौडा बुजुर्ग  मुख्य सड़क के किनारे अभियुक्ता के दरवाजे पर हुई हत्या की घटना के संबध मे थाना रोजा क्षेत्र में अभियुक्ता गायत्री देवी ने अपने पति सत्यपाल की निर्मम हत्या कर सिर को बेरहमी से कुचल दिया था। वही आज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर जेल भेज दिया ।
महिला से पूछने पर क्या कुछ कहा आखिर क्योंकि इतनी बेरहमी से हत्या,,,,
पूछने पर अभियुक्ता ने बताया कि मेरा पति बहुत क्रूर था , मुझे घर मे बन्द रखता था तथा बहुत मारता था , जो भी कमाकर लाता था अपनी माँ को दे देता था तथा मेरे दोनो बच्चे भी मेरे पति ने अपनी माँ के घर रख रखे थे , उनसे भी मुझे दूर कर दिया था। कल वह मुझसे 300 रूपये माँग रहा था और न देने पर मुझे मारने हेतु डन्डा उठा लिया मुझसे रहा नही गया और जो घर मे ईंट पड़ी थी मैने उससे उसका सिर फोड़ दिया । फिर मुझे गुस्सा आता चला गया और मै लगातार उसके सिर मे ईंट मारती रही। मुझे होश नही रहा लेकिन वह मुझे बार बार मारता था। मैने तो उसे एक ही बार मार दिया है।
गायत्री के बच्चे दादी के साथ दूसरे घर में रहते हैं। अब गायत्री को पुलिस ने जेल भेज दिया है, शायद ही उसकी कोई जमानत करवाए । अब न ही उसे रोज की मार खानी पड़ेगी और न ही भूख से जूझना होगा। उसके पड़ोसी भी कम दोषी नहीं,जब उसे भूखा प्यासा बंद किया जाता था तब उन्होंने कोई मदद नहीं की और जब वह पति को मार रही थी तब भी अडोसी-पड़ोसी वीडियो बनाकर रिकार्डिंग करते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post