जमालपुर के दलित-मुसहर समाज ने सरकारी पट्टे की ज़मीन पर कब्ज़ा न मिलने पर एसडीएम निज़ामाबाद को सौंपा ज्ञापन




आजमगढ़ निज़ामाबाद सम्पर्क संवाद के तहत निज़ामाबाद के ग्राम जमालपुर के दलित और मुसहर समाज के लगभग 15 परिवारों को मिले सरकारी पट्टे की ज़मीन पर कब्ज़ा न मिलने पर एसडीएम निज़ामाबाद को ज्ञापन सौंपा गया। इसकी स्वीकृति के लिए एसडीएम निज़ामाबाद ने अपने निचले स्तर के कर्मचारियों को आदेशित किया। किसान नेताओं ने कहा कि जमालपुर गांव के दलित और मुसहर समाज के परिवार समाज में सबसे वंचित हैं। यह सभी परिवार भूमिहीन हैं और इसलिए आवासीय भूमि का आवंटन इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। पूर्वांचल किसान यूनियन, सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल खेती किसानी बचाओ अभियान द्वारा सम्पर्क संवाद कार्यक्रम के पहले दिन संज्ञान में आई इस समस्या के लिए आज निज़ामाबाद तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और दलित और मुसहर समाज के इन परिवारों को सरकारी पट्टे पर अधिकार प्राप्त कराने की मांग की गई। इस दौरान पट्टे की भूमि से वंचित मेल्हू, पवन, कमलेश और जंगल देव एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में किसान नेता राजीव यादव, कॉमरेड जितेंद्र हरि पांडे, पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव, सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी श्याम सुन्दर मौर्या, एनएपीएम से राज शेखर, पूर्व फौजी चंद्रेश यादव, आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post