चोपानकी थाना क्षेत्र के खरखड़ी गांव में रविवार देर रात 8:00 बजे एक डंपर चालक ने दो गायों को टक्कर मार दी जिससे दोनों ही गायों की मौके पर मौत हो गई तो वही गायों को घर ले जा रहा एक 10 वर्षीय लड़का भी डंपर के नीचे कुचलने से बाल बाल बच गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने गायों को ले जा रहे लड़के से उसके परिजनों के मोबाइल नंबर पूछ कर घर पर सूचना दी और परिजन मौके पर आए। परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई करें ही वापस चली गई। इस पूरे मामले को लेकर गाय के मालिक ने चोपानकी थाने में डंपर चालक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है।
खरखड़ी गांव के रहने वाले आमीन पुत्र इस्माइल में चोपानकी थाना पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि रविवार की रात करीब 8:00 बजे उसकी गायों को उसका पुत्र रेहान जंगल से चराकर घर वापस लौट रहा था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर चालक ने उसकी दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी दोनों गाएं बुरी तरह से डंपर के नीचे कुचल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान उसका बेटा रेहान भी बाल बाल बच गया इसको लेकर पुलिस ने परिवाद दर्ज कर लिया है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
मामले की जानकारी लगने के बाद भिवाड़ी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे विधि विधान से दोनों गायों का अंतिम संस्कार करवाया गया। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों ही गायों के पेट फट गए और आंते बाहर निकल आई।
वहीं भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि देर रात उनके पास एक डंपर के द्वारा दो गायों को टक्कर मारने का मामला सामने आया था। जिसमें परिवाद लेकर जांच करने की बात कही गई है। सामान्य तौर पर एक्सीडेंट का मामला लग रहा है इसमें किसी भी प्रकार का कोई दर्ज करने लायक मामला नहीं बनता है। मामले की जांच की जा रही है आवश्यकता हुई तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment