लहरतारा चौकी क्षेत्र में सालों से चल रहा अवैध बस स्टैंड




संवाददाता सुभाष शास्त्री

मंडुआडीह वाराणसी
शहर के मंडुआडीह थाना अंतर्गत, लहरतारा चौकी क्षेत्र में सालों से चल रहा अवैध बस स्टैंड, पूरे इलाके में जाम की वजह बन गया है। स्थानीय पुलिस की शह पर चल रहे इस अवैध बस स्टैंड के चलते आम लोग जाम की समस्या से परेशान हो चुके हैं, मगर जब इससे पुलिस को रोज अच्छी खासी कमाई हो तो जनता की तकलीफ की क्या परवाह। थाने से लेकर पुलिस चौकी तक रोज का 3 से 4 हजार रुपये तक नजराना पहुंचा दिया जाता है और फिर सड़क अपने बाप की।
मंडुआडीह से लेकर सिगरा और लोहता थाने तक, अवैध कमाई की रकम को वसूलने का काम वर्तमान में जल पुलिस में तैनात एक कारखास संभालता है, जो पिछले 25 सालों से जिले के अलग अलग थानों में तैनात रह चुका है



Post a Comment

Previous Post Next Post