एडवेंचर एन्जॉय करने गई नाबालिग लड़की के साथ 4 युवकों ने दरिंदगी की




संवाददाता ए के सिंह

उत्तर प्रदेश चंदौली के गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट पर सहपाठी संग एडवेंचर एन्जॉय करने गई नाबालिग लड़की के साथ 4 युवकों ने दरिंदगी की। लड़की के दोस्त को पेड़ से बांधकर उसके सामने ही लड़की के साथ युवक गैगरेप करते रहे। इसके बाद लड़की को भी युवक के साथ ही बांधकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर कपल ने पुलिस की शरण ली। 2 रेपिस्ट पकडे गए। जबकि 1 की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 1 आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।इस मामले में पहचान के बाद अभिषेक, शिवम् और सुनील निवासी गांव जय मोहिनी को नामज़द किया गया।
पुलिस का बयान....
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट कर युवक को पेड़ से बांध दिया। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। जल्दी ही सभी आरोपी पकड़ लिए जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post