रीडगंज स्थित इंडो अमेरिकन चिल्ड्रन एकेडमी ने नए सत्र में राइट टू एजुकेशन से संबंधित बच्चों का दाखिला लेने से इनकार कर दिया

                  संवाददात प्रभाकर यादव 
अयोध्या शहर के रीडगंज स्थित इंडो अमेरिकन चिल्ड्रन एकेडमी ने नए सत्र में राइट टू एजुकेशन से संबंधित बच्चों का दाखिला लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा किया, प्रबंधन ने साफ मना किया कि उसने अपनी हिंदी मीडियम की मान्यता सरेंडर कर दी है जिसके बाद वह अब नए सत्र में बच्चों का प्रवेश नहीं लेंगे, इसके बाद दो दर्जन से अधिक अभिभावक डीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा, अभिभावको का कहना है कि राइट टू एजुकेशन के तहत 25% बच्चों का प्रवेश निशुल्क होता है लेकिन नए सत्र में इंडो अमेरिकन स्कूल ने बच्चों का प्रवेश लेने से मना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय का कहना है कि मान्यता इंडो अमेरिकन स्कूल ने सरेंडर जरूर की है लेकिन अभी मान्यता समाप्त नहीं की गई है, नए सत्र में प्रबंधन को प्रवेश लेने के लिए कहा गया है, खंड शिक्षा अधिकारी मामले को देख रहे हैं।

Byte -2-उरूज फातिमा, अभिभावक
Byte -3-संतोष राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post