वाराणसी आज दिनाँक 01.04.2024 को 28वीं अन्तर वाहिनी पी0ए0सी0 पूर्वी जोन हॉकी प्रतियोगिता-2024 का फाइनल मैच 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी ने 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी को हराकर 3-0 से जीत ली. इसके साथ ही प्रतियोगिता का समापन हो गया. सर्वप्रथम आज का फाइनल मुकाबला 34 वीं वाहिनी, वाराणसी एवं 36वीं वाहनी, रामनगर वाराणसी के मध्य खेला गया. मैच के प्रारंभ होने के पूर्व डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ( आईपीएस ), आयोजन सचिव/सेनानायक,36वीं वाहिनी पीएसी के द्वारा के द्वारा ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड,बी0एच0यू0 पहुंच कर टीम मैनेजर से परिचय प्राप्त किया गया व दोनों टीमों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया व शुभकामनाएं दी गई. तत्पश्चात मैच प्रारंभ हुआ. कांटे की टक्कर में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर,वाराणसी ने मुकाबला3-0से जीत ली. संपूर्ण मैच के दौरान महोदय की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही. इस अवसर पर श्री पंकज पाण्डेय - सेनानायक, 34 वीं वाहिनी भी उपस्थित रहे.फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विजेता टीम को चल वैजयंती प्रदान किया गया. एवं समस्त खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का ख़िताब मोहम्मद नौशाद -36वीं वाहिनी को प्राप्त हुआ. महोदय द्वारा उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में तन मन से सहयोग करने वाले वाहिनी के समस्त कर्मियों को सेनानायक महोदय / आयोजन सचिव द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने संबोधन में समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया. विजेता टीम को बधाई दी गई एवं उपविजेता टीम के मनोबल को बढ़ाया गया. महोदय द्वारा विजेता टीम के खेल की काफी तारीफ की गई. तथा अपने रफ्तार को और अधिक बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया. महोदय द्वारापूर्वी जोन के ख़िताब के साथ-साथ 36वीं वाहिनी को यूपी पुलिस की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने हेतु मार्गदर्शन किया गया. और वाहिनी में जल्द से जल्द हॉकी ग्राउंड को और अधिक सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया.
सहायक सेनानायक के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. तत्पश्चात नियमानुसार झंडे को उतारा गया एवं मार्च पास्ट की कार्रवाई की गई एवं महोदय द्वारा प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई.
आज के इस प्रतियोगिता के दौरान
श्री राजेश कुमार - सहायक सेनानायक
श्री कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल
श्री अजीत प्रताप सिंह -दलनायक
श्री भगवान सिंह यादव- सूबेदार मेजर
PC संजय सिंह,PC श्री परमहंस यादव,PC श्री राम सिंह समेत भारी संख्या में दर्शकगण, वाहिनी के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं करतल ध्वनियों के साथ खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते रहे।
मीडिया सेल
36वीं वाहिनी पीएसी
रामनगर, वाराणसी
वाराणसी यूपी
ए के सिंह
हरिशंकर।
Post a Comment